होली पर हाथों और चेहरे पर रंग लग जाए तो कैसे छुड़ाएं | How To Remove Holi Colour From Face?

How to remove holi colour from face: दुनिया में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से होली एक ऐसा त्योहार है जो देश और विदेश में पूरी धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन लोग मिल जुलकर दूसरे के साथ गुलाल लगाने, व्यंजनों को चबाने और ठंडाई पीने का जश्न मनाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो केवल एक दूसरे को गालों पर रंग लगाना पसंद करते हैं।

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। होली के दिन सुबह की औपचारिक पूजा के बाद, लोग एक-दूसरे को रंगों से रंगते हैं, जो होली मनाने का सिलसिला शाम तक चलता है।

होली सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है। यदि आप इस साल रंगों के साथ होली खेलने के लिए तैयार हैं। आपके कपड़ों, आपके चेहरे और यहां तक ​​कि आपके नाखूनों पर रंग बिरंगे रंगों के दाग लग सकते हैं जिनको मिटा पाना मुश्किल हो सकता है। अपने चेहरे से रंगों के दाग मिटाने के लिए आपको इन तरीकों को जरूर आजमाना चाहिए।

चेहरे का रंग कैसे साफ करें?

#आप चेहरे से रंग को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लेप लगा सकते है। सूखने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।

#गेहूं के आटे का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर मालिश कर सकते हैं। इसके बाद,अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

#अपने चेहरे से रंग को हटाने के लिए पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल आपके फेस पर जमी सारी गंदगी को पिघला देगा। उसके बाद अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें। 

#अगर रंगों के इंस्फेक्शन के कारण त्वचा में खुजली हो रही है तो ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं। जिससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

कपड़ों पर लगे कलर कैसे हटाए?

कपड़ों से रंगों के दागों को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ऐसे कपड़ों को पहने जिन पर रंगों के दाग टिक न सके। लेकिन होली रंगों का त्यौहार है अगर रंग का लगे तो खेलने का मज़ा नहीं आता।

आप अकेले नहीं हैं जो इंटरनेट पर how to remove holi colour from clothes के बारे में खोज रहे है। यहाँ तक कि लोग गूगल अलेक्सा से भी कपड़ों से होली का रंग कैसे हटाएं के बारे में तरह तरह सवाल पूछ रहे हैं। 

स्क्रबिंग का सहारा लिए बिना कपड़ों से रंग के दाग से छुटकारा पाने के कई कारगर तरीके है। कपड़ों से होली के रंगों के दागों को हटाकर कपड़ों को फिर से पहनने योग्य बनाने के लिए आपको इन तरीकों को जरूर आजमाना चाहिए।

#होली खेलने के बाद जितना जल्दी हो सके, अपने कपड़ों को धो लेना चाहिए अन्यथा कपड़ों से रंग या दाग हटाना मुश्किल हो सकता है। 

#अगर आप सफ़ेद कपड़ें पहनकर होली खेले हैं तो सफेद कपड़ों को अलग से धोना चाहिए। सफ़ेद कपडों को बिना क्लोरीन ब्लीच के गर्म पानी में भिगोएँ और बाद में पानी से धोना चाहिए। 

#कपड़ों से रंग हटाने के लिए विंडो क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं जो अमोनिया पर आधारित है। विंडो क्लीनर घोल को दाग वाली जगह पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और बाद में डिटर्जेंट से धो लें। 

#अगर आप अपने कपड़ों से रंग हटाना चाहते हैं, तो आधा कप सफेद सिरके को एक चम्मच डिटर्जेंट के साथ 2-3 लीटर पानी में मिलाएं। अपने कपड़ों को पानी में तब तक भिगोएँ जब तक कि एसिड दाग छोड़ दे।

Share This: