Naziha Salim 2022: गूगल नाजिहा सलीम को क्यों दे रहा है श्रद्धांजलि

आप Google खोलेंगे तो आज इराकी कलाकार नाजिहा सलीम की तस्वीर दिख रही है। आखिर गूगल इराकी कलाकार नाजिहा सलीम को श्रद्धांजलि देने की बेहद खास वजह क्या है।

23 अप्रैल को गूगल नाजिहा सलीम का जन्मदिन और उनकी कला को सेलिब्रेट कर रहा है। नाजिहा सलीम एक इराकी कलाकार है।

गूगल के मुताबिक आज ही के दिन सन् 2020 में बरजील आर्ट फाउंडेशन के जरिए नाजिहा का आर्ट कलेक्शन सामने आया था।

सन् 1927 में जन्मी नाजिहा ने भी पेंटिंग की ही पढ़ाई की और बगदाद फाइन आर्ट्स इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

नाजिहा ने कला की दुनिया में कदम रखा और कला के क्षेत्र में महिलाओं के लिए रास्ते खोले। आज उनका नाम इराक की सबसे मशहूर कलाकार के तौर पर याद किया जाता है।

नाजिहा अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पहली ऐसी इराकी महिला बनीं जिसे स्कॉलरशिप मिली थी।

आज गूगल डूडल के जरिए नाजिहा के आर्ट स्टाइल और कला की दुनिया में उनके योगदान को सेलिब्रेट कर रहा है। 15 फरवरी 2008 को उनका निधन हो गया था।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें