भारतीय नौसेना में SSC ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती | Indian Navy SSC Recruitment 2022

Indian Navy SSC Recruitment 2022: भारतीय नौसेना उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करती है जो देश की सेवा करना चाहते हैं। स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के लिए शॉर्ट-सर्विस कमीशन ऑफिसर के 50 पदों के लिए पर भर्ती निकली है।

Indian Navy Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीसीए/बीएससी में डिग्री होनी चाहिए जिसमें न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी में न्यूनतम 60% अंक भी होने चाहिए।

Indian Navy Recruitment 2022: आयु सीमा भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी पदों के लिए आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1997 और 01 जनवरी 2003 के बीच होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के लिए आयु में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Indian Navy Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया भारतीय नौसेना में स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Indian Navy Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें? भारतीय नौसेना में शॉर्ट-सर्विस कमीशन ऑफिसर के उम्मीदवार नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी के आवेदन करने की शुरुआत 27 जनवरी 2022 से हो चुकी है। लेकिन, आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2022 दी गई है।

 अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें