ESIC UDC Result 2022 ऐसे करें चेक | सेकंड फेज की मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल 2022 होगी।

ESIC - कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 19 मार्च 2022 को आयोजित की गई ESIC UDC की परीक्षा रिजल्ट (ESIC UDC Result 2022) जारी कर दिया है।

जो उम्मीदवार ESIC UDC भर्ती परीक्षा (ESIC UDC Exam 2022) में शामिल हुए थे, वे ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार ESIC UDC भर्ती के पहले फेज की परीक्षा को पास करते हैं, वे फेज 2 की मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल 2022 के लिए उपस्थित होने के योग्य होंगे।

UDC क्लर्क के लिए ESIC Recruitment 2022 तीन चरणों में आयोजित की जाएगी – फेज 1: प्रारंभिक परीक्षा, फेज 2: मुख्य परीक्षा और फेज 3 में कंप्यूटर स्किल टेस्ट देना होगा।

ESIC UDC Result 2022 ऐसे करें चेक

ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट (Recruitment) सेक्शन पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ESIC UDC Result 2022 पर क्लिक करना होगा।

एक PDF फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच करें।

ESIC UDC Result 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें।

 अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर  क्लिक करें